
✅ नया राशन कार्ड ऑनलाइन या ऑफलाइन – कैसे जल्दी बनेगा? आपके राज्य में कौन सा तरीका मान्य है? देखिए पूरा लिस्ट
अगर आप भी नया राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो मैं आपको अभी जो जानकारी देने वाला हूं आपको इसकी जानकारी ले लेनी चाहिए उसके बाद ही आपको राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहिए| देखिए राशन कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं पहले तो है कि आप ऑनलाइन बनवा सकते हैं और दूसरा तरीका है कि आप ऑफलाइन बनवा सकते हैं|
सबसे पहले हम लोग ऑनलाइन की बात कर लेते हैं तो देखिए ऑनलाइन सुनने में बड़ा अच्छा लग रहा है कि ऑनलाइन हम घर बैठे आवेदन कर देंगे और राशन कार्ड बन जाएगा तो यह सब बातें सुनने में ही अच्छा लगता है जब आप अप्लाई कर देंगे और अप्लाई करने के बाद से जवाब दो साल एक साल 3 साल जब इंतजार करेंगे फिर आपको बुरा लगने लगेगा कि यार मुझे ऑनलाइन अप्लाई नहीं करना चाहिए था|
मैं आपको यहां पर बता दूं कि जून जिन लोगों ने ऑनलाइन अप्लाई किया था तो उनसे एक बार मिल करके देखिए कि उनका राशन कार्ड बन गया है या नहीं बना है अगर बन गया है तो अच्छी बात है लेकिन मैं आपको आप बताना चाहता हूं कि अधिकांश लोगों का जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था नए राशन कार्ड के लिए उनका अभी तक नहीं बना हुआ है और पेंडिंग में पड़ा हुआ है हां उन लोगों का बना हुआ है जो उसके पीछे भाग दौड़ किए हैं खुद खाद्य और रसद विभाग में जाकर के रिक्वेस्ट किए हैं उन्हीं का बन पाया है|
तो क्या ऑनलाइन अप्लाई नहीं करना चाहिए बिल्कुल नहीं अप्लाई करना चाहिए लेकिन आपको जान लेना चाहिए कि आपके राज्य में राशन कार्ड ऑनलाइन खुद से अप्लाई किया जा सकता है या नहीं किया जा सकता है| भारत में कुछ ऐसे राज्य हैं जहां पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर ही नहीं सकते हैं या कुछ राज ऐसे हैं जहां पर आप खुद से आवेदन नहीं कर सकते हैं आपको सीएससी सेंटर जाना होगा और वहां जाकर के अप्लाई करना होगा तभी आपका राशन कार्ड बन पाएगा|
नीचे मैं आपको पूरा लिस्ट दे रहा हूं कि किन राज्यों में ऑफलाइन बनता है और किन राज्यों में ऑनलाइन बनता है और किन राज्यों में दोनों तरीके से ही नया राशन काPreference
📍 राज्यवार लिस्ट: कहां ऑनलाइन और कहां ऑफलाइन राशन कार्ड बनता है
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ऑनलाइन आवेदन ऑफलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
बिहार ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
मध्य प्रदेश ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
राजस्थान ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
महाराष्ट्र ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
दिल्ली ✅ (E-Ration) ❌ नहीं
छत्तीसगढ़ ❌ नहीं ✅ अनिवार्य
झारखंड ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
तमिलनाडु ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
कर्नाटक ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
पंजाब ❌ नहीं ✅ अनिवार्य
हरियाणा ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
असम ❌ नहीं ✅ अनिवार्य
पश्चिम बंगाल ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
केरल ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
तेलंगाना ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
गुजरात ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
उत्तराखंड ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
ओडिशा ❌ नहीं ✅ अनिवार्य
हिमाचल प्रदेश ✅ उपलब्ध ✅ उपलब्ध
क्या ऑफलाइन राशन कार्ड जल्दी बनता है?
अब सवाल यह है कि क्या ऑनलाइन राशन कार्ड जल्दी से बन जाता है तो यहां पर मैं आपको बता दूं कि कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर ऑनलाइन राशन कार्ड आसानी से बन जाता है लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर अगर आपने ऑनलाइन कर दिया तो हो सकता है कि 2 साल भी लग जाए और बन भी ना पाए जैसे उत्तर प्रदेश को देख लीजिए यहां पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं लेकिन यहां पर आप खुद से नहीं कर सकते हैं आपको सीएससी सेंटर जाना पड़ेगा लेकिन अगर आपने NFSA की वेबसाइट पर जाकर के और ऑनलाइन आवेदन करते हैं और सोचते हैं कि आपका राशन कार्ड बन जाएगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है आपको ऑफलाइन ही करना पड़ेगा और नहीं तो आपको CSC सेंटर जा करके आवेदन करना पड़ेगा| तो इसी तरह से अन्य भी बहुत सारे राज्य है जहां पर ऑनलाइन व्यवस्था तो है लेकिन आप खुद से नहीं कर सकते हैं आपको या तो CSC सेंटर जाकर करनी होगी या ऑफलाइन प्रक्रिया है उसे अपनाना पड़ेगा |
नीचे मैं आपको भारत के सभी राज्यों का राशन कार्ड बनवाने का ऑनलाइन वेबसाइट का लिस्ट दे दे रहा हूं आप यहां पर जाकर के और अपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे अगर आपके राज्य में आवेदन ऑनलाइन होता होगा|
यहाँ भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राशन कार्ड बनवाने की वेबसाइट दिया गया है
✅ भारत के राज्यों के राशन कार्ड पोर्टल्स
| आंध्र प्रदेश | [https://epdsap.ap.gov.in](https://epdsap.ap.gov.in) |
| अरुणाचल प्रदेश | [https://eform.arunachal.gov.in](https://eform.arunachal.gov.in) |
| असम | [https://rcms.assam.gov.in](https://rcms.assam.gov.in) |
| बिहार | [https://epds.bihar.gov.in](https://epds.bihar.gov.in) |
| छत्तीसगढ़ | [https://khadya.cg.nic.in](https://khadya.cg.nic.in) |
| गोवा | [https://goacivilsupplies.gov.in](https://goacivilsupplies.gov.in) |
| गुजरात | [https://dcs-dof.gujarat.gov.in](https://dcs-dof.gujarat.gov.in) |
| हरियाणा | [https://haryanafood.gov.in](https://haryanafood.gov.in) |
| हिमाचल प्रदेश | [https://epds.co.in/HP\_PHP](https://epds.co.in/HP_PHP) |
| झारखंड | [https://aahar.jharkhand.gov.in](https://aahar.jharkhand.gov.in) |
| कर्नाटक | [https://ahara.kar.nic.in](https://ahara.kar.nic.in) |
| केरल | [https://civilsupplieskerala.gov.in](https://civilsupplieskerala.gov.in) |
| मध्य प्रदेश | [https://rationmitra.nic.in](https://rationmitra.nic.in) |
| महाराष्ट्र | [https://mahafood.gov.in](https://mahafood.gov.in) |
| मणिपुर | [https://epdsmanipur.nic.in](https://epdsmanipur.nic.in) |
| मेघालय | [https://megfcsca.gov.in](https://megfcsca.gov.in) |
| मिजोरम | [https://fcsca.mizoram.gov.in](https://fcsca.mizoram.gov.in) |
| नागालैंड | [https://fcs.nagaland.gov.in](https://fcs.nagaland.gov.in) |
| ओडिशा | [https://pdsodisha.gov.in](https://pdsodisha.gov.in) |
| पंजाब | [https://connect.punjab.gov.in](https://connect.punjab.gov.in) |
| राजस्थान | [https://food.raj.nic.in](https://food.raj.nic.in) |
| सिक्किम | [https://sikkimfcs.sikkim.gov.in](https://sikkimfcs.sikkim.gov.in) |
| तमिलनाडु | [https://tnpds.gov.in](https://tnpds.gov.in) |
| तेलंगाना | [https://epds.telangana.gov.in](https://epds.telangana.gov.in) |
| त्रिपुरा | [https://epds.tripura.gov.in](https://epds.tripura.gov.in) |
| उत्तर प्रदेश | [https://fcs.up.gov.in](https://fcs.up.gov.in) |
| उत्तराखंड | [https://fcs.uk.gov.in](https://fcs.uk.gov.in) |
| पश्चिम बंगाल | [https://wbpds.wb.gov.in](https://wbpds.wb.gov.in) |
✅ केंद्र शासित प्रदेशों की वेबसाइट्स
केंद्र शासित प्रदेश | वेबसाइ
| अंडमान और निकोबार | [https://dc.andaman.gov.in](https://dc.andaman.gov.in) |
| चंडीगढ़ | [https://chandigarh.gov.in](https://chandigarh.gov.in) |
| दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव | [https://dnh.gov.in](https://dnh.gov.in) |
| दिल्ली | [https://nfs.delhi.gov.in](https://nfs.delhi.gov.in) |
| जम्मू और कश्मीर | [https://jkfcsca.gov.in](https://jkfcsca.gov.in) |
| लद्दाख | [https://leh.nic.in](https://leh.nic.in) |
| लक्षद्वीप | [https://lakshadweep.gov.in](https://lakshadweep.gov.in) |
| पुडुचेरी | [https://epds.puducherry.gov.in](https://epds.puducherry.gov.in) |
राशन कार्ड बनाने का ऑफलाइन तरीका
राशन कार्ड बनवाने का ऑफलाइन तरीका भी काफी आसान है तो सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि डॉक्यूमेंट कौन-कौन सा चाहिए
1. आय प्रमाण पत्र
2. बैंक पासबुक
3. आधार कार्ड
4. परिवार रजिस्टर का नकल
5. पासपोर्ट साइज फोटो
इन सभी डॉक्यूमेंट का फोटो कॉपी कर लेनी है और इन डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर करना है और इसे लेकर के आपको सीएससी सेंटर चले जाना है सीएससी सेंटर वाला आपको नया राशन कार्ड बनवाने का प्रोसेस कर देगा उसके बाद से आपको एक रेपिस्ट देगा उस रेपिस्ट को आपको अपने तहसील पर जाकर के खाद्य और रसद विभाग डिपार्टमेंट में जमा कर देना होगा अगर आपको यह सब करने में दिक्कत हो रहा है तो आप अपने सभी डाक्यूमेंट्स के साथ तहसील पर जाना है और किसी मुंशी को यह सभी डॉक्यूमेंट दे देनी है और आपको बतानी है कि आपको नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना है तो वहां पर आपसे वह कुछ खर्चा वगैरा ले लेगा उसके बाद से बहुत ही जल्द आपका राशन कार्ड बन जाएगा|
अगर राशन कार्ड से संबंधित आपको कोई समस्या है तो आप जरूर कमेंट में पूछिए मैं आपको जरूर जवाब ददूंगा|
Please login to add a comment.
No comments yet.